सिद्धार्थ, जून 20 -- सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने संदेह के आधार दूध, दही व पनीर का छह नमूना लिया। टीम ने नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।सचल दल ने बांसी से पनीर का एक, गोनहाताल से दूध व दही का एक-एक नमूना लिया। वहीं नादेपार जोगिया से दूध का एक नमूना व तेतरी बाजार नौगढ़ से दूध व दही का एक-एक नमूना लिया। टीम ने सभी छह नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सचल दल में सहायक खाद्य आयुक्त आरएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मिलावटी 300 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया यह भी पढ़ें- अलग-अलग डेयरी से लिए पनीर के नमूने, जांच को भेजे यह भी पढ़ें- खाद्य पदार्थों के सात नमूने जांच के लिए भेजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...