दूध-दही उत्पादन में होंगे आत्मनिर्भर
दरभंगा, जुलाई 12 -- दरभंगा। दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र को दूध तथा दही उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस पहल की जा रही है। पिछले दिनों लोकसभा में दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केन्द्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन तथा डेयरी विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह को पत्र देकर इस संबंध में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया था। इसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। दरभंगा में दूध-दही प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की पहल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन तथा डेयरी मंत्रालय ने सांसद डॉ. ठाकुर को इस संबंध में पत्र भेजा है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंट कर दरभंगा में डेयरी क्षेत्र के व्यापक विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.