लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा में बीसी चलाकर दूध डेयरी संचालक ने व्यापारियों के 50 लाख से अधिक रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ पारा थाने में तहरीर दी है। बुद्धेश्वर विहार कॉलोनी निवासी व मोटर मैकेनिक सुरेंद्र मौर्या ने तहरीर में बताया कि दूध डेयरी संचालक ने 13 माह पहले बीसी शुरू की। पीड़ित सुरेंद्र ने दो लाख 65 हजार रुपए किश्तों में दिए। अन्य 18 सदस्यों ने 50 लाख 35 हजार से अधिक रुपए निवेश किए। इस बीच पीड़ित को हेराफेरी की जानकारी हुई। पीड़ित व अन्य सदस्यों ने आरोपित से निवेश किए गए रुपए मांगे। आरोपित ने 13 माह तक किश्तें जमा करने को कहा। यह भी पढ़ें- फल सब्जी कारोबार से जोड़ने का झांसा दे रिटायर दरोगा से 37 लाख ठगे इस बीच आरोपित पारा से घर छोड़कर काकोरी के मध्वापुर में रहने लगा। वह आरोपी के घर पहुंचा तो झगड़ा किया व ...