सीवान, अप्रैल 9 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा जीन बाबा के स्थान के समीप दूध टैंकर को अनियंत्रित होकर बाइक को दबने से हुई आग के चपेट में आने से बाइक में लगी आग के मामले में बाइक मालिक ने थाने में आवेदन देकर दूध टैंकर के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिसवां गांव के जहांगीर आलम के पुत्र सादिक जहांगीर ने थाने में आवेदन देकर दूध टैंकर और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सिसवा निवासी सादिक जहांगीर ने अपने आवेदन में बताया है कि 3 अप्रैल, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अपने घर से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से आवश्यक कार्य के लिए सिवान जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा स्थित जीन बाबा के समीप बड़हरिया की ओर से तेज रफ्तार और अ...