दूध टैंकर ने खड़े हाइवा में मारी टक्कर, चालक की मौत
रांची, अप्रैल 1 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। रांची-पटना उच्च पथ पर बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के बनखेता के समीप खड़े हाइवा में दूध से भरे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर चालक 31 वर्षीय मान सिंह (यूपी निवासी) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को निकालकर तुरंत रिम्स भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ईंट लदा हाइवा पहले से सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा दूध टैंकर अनियंत्रित होकर पीछे से हाइवा में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंस गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.