दूध के हलुआ संग अब बाजरा रोटी जिले की शान
ललितपुर, मई 16 -- ललितपुर। जनपद का सुप्रसिद्ध दूध हलुआ के साथ अब बाजरे की रोटी प्रदेश स्तर पर पहचानी जाएगी। एक जनपद एक व्यंजन योजना के अन्तर्गत शासन ने इसका चयन किया है। अब इस रोटी को लोगों की थाली का हिस्सा बनाने संग इसके संरक्षण, प्रोत्साहन और इसकी पौष्टिकता से लोगों को लाभान्वित करने की दिशा में काम किया जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के परम्परागत और लोकप्रिय व्यंजनों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने, उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, कौशल प्रशिक्षण आदि को बेहतर करने के मकसद से एक जनपद एक व्यंजन योजना यानि ओडीओसी का स्वरूप बड़ा होता जा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार: देश में 55% हिस्सेदारी के साथ बदलता प्रदेश योगी सरकार ने बुन्देलखण्ड स्थित ललितपुर जनपद के लिए एक जनपद एक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.