दूध के वाहन से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
चंदौली, मई 16 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र रमऊपुर के पास मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे पर एक ट्रक आगे चल रहे दूध के वाहन से टकरा गया। जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक का अगला और दूध वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।चकिया कोतवाली क्षेत्र के दिरेहू गांव निवासी 34 वर्षीय दिनेश यादव ट्रक चालक है। वह मंगलवार को मिर्जापुर से गिट्टी लादकर जमानिया गाजीपुर जा रहा था। जैसे ही चालक ट्रक लेकर रमऊपुर काले शहीद मजार के पास पहुंचा तभी उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे दूध के ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूध लदे गाड़ी चालक वाहन समेत मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.