बागपत, मई 16 -- अब सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक सब कुछ महंगा हो रहा है। दूध महंगा होते ही आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। इसके अलावा आटा, चावल चीनी के दाम भी बढ़ने से लोग कराह उठे हैं। लोगों पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। पहले ही रिफाइंड, तेल, आटा, ब्रांडेड चावल, चीनी, लाल मिर्च आदि पर कई गुना दाम बढ़े है। अब दूध पर भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। दूध पर दाम बढ़ने से महंगाई का डबल अटैक पड़ा है। इससे लोग कराह उठे हैं। कई कंपनियों ने पैकिंग वाले दूध पर दो रुपये बढ़ाए हैं। जिससे सुबह की चाय से लेकर बच्चों को दिए जाने वाले दूध के गिलास पर असर पड़ने लगा है। अन्य खाद्य सामग्री पर पहले ही महंगाई की मार पड़ रही थी, अब दूध पर महंगाई की मार पड़ने से लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। हर घर में एक से पांच लीटर दूध लिया जाता है, इसलिए इसका लोगों पर अधिक असर पड़ा है। ल...