बागपत, जून 27 -- इब्राहिमबाद गांवड़ी गांव में दूध के पैसों का तकादा करने पहुंचे मेरठ जनपद के रसूलपुर गांव निवासी कारोबारी पर पिटबुल कुत्ते से हमला कराने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल दूध कारोबारी को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले से हुए घाव पर सौ टांके लगाए गए है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जनपद मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रमन कुमार सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांवड़ी गांव निवासी सोनू के साथ दूध का व्यापार था। बताया जाता है कि रमन के सोनू पर दूध के करीब तीन लाख रुपये बकाया थे। जिसके चलते पिछले एक साल से रमन उसके साथ व्यापार नहीं कर रहा था। आरोप है कि रमन ने सोनू पर तकादा किया, तो सोनू ने 24 जून को उसे घर आने के लिए बोला। जिसक...