शामली, फरवरी 26 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में दूध के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपी ने साथियो के साथ पीड़ित के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना भवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी पीड़ित सलीम पुत्र स्वर्गीय साफी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 फरवरी 2026 की सुबह उनकी पत्नी फम्मो व पुत्री अंजुम घर के बाहर मकान निर्माण के लिए ईंट-पत्थर भरवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूध के बकाया पैसे मांगने पर आरोपी इरशाद पुत्र हनीफ अपने साथियों उवैश, आजम पुत्र शर्मशाद तथा अरशद पुत्र दिलशाद के साथ मौके पर पहुंच गया। सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सलीम की...