दूध के पांच नमूने फेल, बच्चों के गिलास में पहुंच रहा कम पोषण!
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बच्चों की सेहत और विकास के लिए जरूरी दूध की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दूध के पांच नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। खास बात यह है कि इन नमूनों में दूध की निर्धारित मात्रा के मुकाबले मिल्क फैट और सॉलिड नॉट फैट (एसएनएफ) कम पाया गया। विभाग ने सभी नमूनों को अधोमानक घोषित करते हुए संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पांच अगस्त को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न वितरकों से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे थे। जांच रिपोर्ट में परम स्टैंडर्ड मिल्क में निर्धारित न्यूनतम 4.5 प्रतिशत के मुकाबले 3.75 प्रतिशत मिल्क फैट मिला। मधुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.