गाज़ियाबाद, मई 17 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दूध के दाम को लेकर दुकानदार की पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकान बंद होने के बाद पड़ोसी युवक व उसके साथी ने दुकान में आग लगा दी। दुकानदार ने लोगों की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले मनोज की घर पर किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि 15 मई शाम को पड़ोस में रहने वाला युवक ब्रहतम दुकान पर दूध का पैकेट लेने आया था। दूध के दाम को लेकर उनकी व युवक की कहासुनी हो गई। इस दौरान युवक के पिता नेपाल सिंह दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज कर हाथापाई करने लगे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को भेज दिया। दुकान बंद करने के बाद वह सोने ...