गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के बहरामपुर में नाली में गंदगी फैलाने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। पड़ोसी दंपति ने महिला पर दूध के डिब्बे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बहरामपुर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला नानक और उसकी पत्नी गीता आए दिन विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि दोनों घर के पास नालियों में कूड़ा और गोबर बहाते हैं, जिससे आसपास गंदगी फैलती है। इस बात का विरोध करने पर आरोपी अक्सर झगड़ा और अभद्रता करते थे। सुनीता देवी के मुताबिक इसी क्रम में 16 सितंबर 2025 को वह अपने घर में बहू से बात कर रही थीं। तभी गीता ने उन्हें नाम लेकर बुलाया और अचानक पकड़कर बाहर खींच लिया। इसके बाद गीता ने अपने हाथ में लिए दूध के डिब...