दूध के टैंकर ने रौंदे बाइक सवार, दो युवकों की मौत
बदायूं, सितम्बर 23 -- कुंवरगांव, संवाददाता। साप्ताहिक बाजार से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने रौंद दिया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है।हादसा मंगलवार शाम कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बदायूं-कुंवरगांव रोड स्थित बादल और ललेई गांव के बीच हुआ। बादल गांव के छविराम 22 वर्ष पुत्र सोवरन अपने दोस्त ललेई गांव के रहने वाले बृजभान उर्फ बिरजू (26) पुत्र प्यारेलाल को बाइक से उसके गांव छोड़ने जा रहे थे। दोनों कुंवरगांव के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दूध के टैंकर ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.