नोएडा, जून 1 -- दादरी, मयंक राणा। दादरी बाइपास पर दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बहलोलपुर गांव निवासी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पुष्पेंद्र 28 मई को घोड़ी गांव से बाइक पर सवार होकर लाल कुआं की तरफ जा रहे थे। दादरी बाइपास पर उनकी बाइक एक दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...