दूध की बढ़ी कीमतों ने लगाया मंहगाई का तड़का
बागपत, मई 15 -- बड़ौत। लगातार बढ़ती महंगाई ने फिर से आम आदमी को एक और तगड़ा झटका दिया है। मदर डेयरी और अमूल ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे आम वर्ग के लोगों को काफी निराशा हाथ लगी है। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मदर डेयरी के नए रेट गुरुवार से लागू हो भी गए हैं। अब एक लीटर टोकन मिल्क 56 की जगह 58 रुपये प्रति लीटर की हिसाब से मिलेगा। फुल क्रीम दूध के दाम 70 से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। टोन्ड दूध 58 की जगह 60 रुपये में एक लीटर, डबल टोन्ड दूध 52 से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाय का दूध 60 की जगह 62 और प्रो मिल्क 70 की जगह 72 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया हैं। कहने को तो कंपनियों ने दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.