इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। शहर के शिवा कॉलोनी में रहने वाले बीएसएनएल से रिटायर्ड महिला अधिकारी के घर हुई करीब 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी की गुत्थी आखिरकार तीन महीने बाद पुलिस ने सुलझा ली। नौकरानी ने दूध की बाल्टी में छिपाकर धीरे-धीरे लाखों के जेवर पार कर दिए और फिर चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा इंस्टाग्राम पर बने अपने प्रेमी पर लुटा दिया। भूप उत्सव गार्डन के पास रहने वाली मिथलेश सक्सेना बीएसएनएल से अभियंता पद से रिटायर्ड हैं, जबकि उनके पति बिजली विभाग से रिटायर्ड एसडीओ हैं। बुजुर्ग दंपती घर में अकेले रहते हैं। 9 फरवरी को एक शादी समारोह में जाने की तैयारी के दौरान जब मिथलेश सक्सेना ने लॉकर खोला तो उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर गायब थे। यह भी पढ़ें- प्यार मिला ना पैसा; 1.71 करोड़ की चोरी करने वाली हर्षिदा के साथ तो कांड हो गया चोरी हुए...