दूध का भाव बढ़ने से चाय की चुस्की भी हुई महंगी
बलिया, मई 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। घर-परिवार से जुड़ी दैनिक जरूरतों की वस्तुओं और अन्य सामग्रियों पर महंगाई की मार तो पहले से ही पड़ रही थी, अब अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे घर से लेकर बाजार तक में चाय की चुस्की भी महंगी होने वाली है।जिले में विभिन्न कम्पनियों के पैक्ड दूध की सप्लाई होती है। इनमें सबसे अधिक आपूर्ति अमूल की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में प्रतिदिन आठ से नौ हजार लीटर अमूल दूध की सप्लाई होती है। इसके अलावा मदर डेयरी के दूध की भी लगभग 14 सौ से 15 लीटर रोजाना की बिक्री होती है। यह भी पढ़ें- दूध की बढ़ी कीमतों ने लगाया मंहगाई का तड़का तमाम घरों में पैक्ड दूध का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा चाय और मिठाई की दुकानों पर भी बड़ी मात्रा में पैक्ड दूध का इस्तेमाल होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.