हापुड़, अप्रैल 9 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के दूध कारोबारी को काला जठैडी गैंग का सदस्य बताकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला का खुलासा करते हुए पीड़ित के मौसेरे साले समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त फोन और कार को बरामद करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि 24 मार्च को नगर निवासी विपिन कुमार ऊर्फ पिंटू गुर्जर ने कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उल्लेख किया था कि उनके फोन पर एक अज्ञात युवक का फोन आया था। उसने स्वयं को काला जठैडी गैंग का सदस्य बताकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। उन्होंने बताया कि रंगदारी नहीं मिलने पर उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.