दूध कारोबारी को पीटने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, संवाददाता। दूध का कारोबार करने वाले व्यक्ति को सड़क किनारे बाइक खड़ा करना भारी पड़ गया। वहां से गुजर रहे युवकों ने दूध कारोबारी को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया सेक्टर-167 स्थित याकूतपुर गांव निवासी मनोज शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दूध की सप्लाई करते हैं। वह 23 मार्च की रात करीब नौ बजे दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे। वह सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव में लेबर चौक पर पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी, तभी मोहियापुर गांव के कुछ युवक आए। उनसे बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों में रवि, राजीव, राहुल पहलवान, हरेंद्र भड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.