मेरठ, जून 9 -- एक सप्ताह पूर्व हुए लोनी थाना क्षेत्र के चर्चित दूध कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार को गंग नहर में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में गाजियाबाद की लोनी पुलिस व मेरठ की रोहटा पुलिस ने एनडीआरएफ और पंजाब से बुलाए गए गोताखोरों की टीम के साथ अभियान चलाया, हालांकि देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका था और तालाश जारी थी। लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव निवासी दूध कारोबारी ओमकार की 30 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि बदमाशों ने खड़खड़ी अंडरपास के निकट वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी शव को वाहन में डालकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार मृतक के शव की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन कई दिनों तक कोई सफलता ...