गौरीगंज, मार्च 1 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेजगढ़ गांव निवासी देवदत्त सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र मान सिंह शनिवार की शाम बिसारा पूरब स्थित डेयरी पर दूध कलेक्शन के लिए जा रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर रास्ते में स्थित पुल के पास नितिन कुमार व उसके फुफेरे भाई बाबी तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने मान सिंह को पास के बाग में ले जाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घायल की मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...