रिषिकेष, फरवरी 25 -- होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को ऋषिकेश में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की। यात्रा बस अड्डा मार्ग पर पहुंची वैन में स्थानीय लोगों ने 64 खाद्य पदार्थों की नि:शुल्क जांच कराई। जांच के दौरान दो दूध पैकेट, एक मावा और तीन मिठाइयों के नमूनों में मानक से अधिक स्टार्च (मैदा और आरारोट) पाया गया। विभाग ने संबंधित उत्पादकों की पहचान कर उन्हें आवश्यक हिदायत देने की तैयारी शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मैदा और आरारोट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं, लेकिन इनकी मात्रा निर्धारित सीमा में ही होनी चाहिए। मोबाइल वैन का उद्देश्य लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जागरूक करना है। सहायक आयुक्त खाद्य मनीष सयाना, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवा...