दूधियों को होली पर अग्नि के साथ चिता पर सुला देने की धमकी
फिरोजाबाद, जून 22 -- मटसेना थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने दूधिया को जमकर पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायर भी कर दिया। दूधिया को धमकी दी कि अगर नेता बनेगा तो होली पर अग्नि के साथ चिता पर सुला देंगे। न्यायालय के आदेश पर इलाका पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव दौकेली निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा है कि वह दूध की बिक्री कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह 13 मार्च रात 9.30 बजे दूध की बिक्री कर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठक अमर सिंह, बडेल, वीरेंद्र उर्फ भुल्ली, गुलाब सिंह, राजकुमार और नितिन ने ग्राम प्रधानी की पुरानी रंजिश को लेकर रोक लिया। उन्होंने धमकी दी कि अगर नेता बनेगा तो होली पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.