दरभंगा, दिसम्बर 10 -- दरभंगा। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को मंगलवार को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग लाया गया। उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे। वह केवटी थाना क्षेत्र के दुधिया खपरपुरा निवासी रामदेव यादव का पुत्र बैद्यनाथ यादव (25) बताया गया। उसके चचेरे भाई मुरारी यादव ने बताया कि बैद्यनाथ एक समारोह में भोज खाकर सोमवार की रात घर लौट रहा था। इसी दौरान आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने-तीन चार लोगों की मदद से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद घर में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई के बाद परिजनों को उसे वहां से उसे ले जाने को कहा गया। मुरारी ने बताया कि वहां से ले जाकर इलाज के लिए उसे केवटी पीएचसी पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देख उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि बैद्यनाथ के पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। उस...