रामपुर, जून 8 -- रामपुर। लाठी-डंडों से मारपीटकर दूधिया की हत्या के मामले में सोमवार को अदालत ने तीन सगे भाइयों समेत सभी सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सेशन कोर्ट ने प्रत्येक पर 88-88 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों में ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है। मालूम हो कि हत्या की यह वारदात शहजादनगर थाना क्षेत्र के हरजीपुर गांव में अंजाम दी गई। गांव निवासी रमेश बाबू का पड़ोस में रहने वाले पूरन आदि से आपस में विवाद चल रहा था। यह विवाद उसके द्वारा दस साल पहले खरीदी गई 160 वर्ग गज जमीन को लेकर चल रहा था। इसी विवाद के चलते रमेश 22 जुलाई 2022 की सुबह घर से निकलकर जा रहा था। इस बीच उसे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घेर लिया और उस पर धारदार हथिायरों से हमला कर दिया। रमेश की चीखपुकार सुनकर उसके परिजन भी मौ...