हरिद्वार, जनवरी 2 -- राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत दूधला दयालवाला में सात दिनी विशेष शिविर शुरू हो गया। इस शिविर में राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के 25 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जो एक सप्ताह तक सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे गांव की गलियों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करेंगे। पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जागरूक करेंगे। इसका उद्देश्य समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक बनाना है, साथ ही छात्रों में सेवा का भाव भी विकसित करना है। जिला समन्वयक एसपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराना है। इस अवसर पर प्रभारी योगेश कुमार, सह प्रभारी सीताराम, सरदार रतन सिंह, योगेश सिंह, राकेश सिंह, पदम सिंह भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.