घाटशिला, अप्रैल 8 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी गांव में तीन हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार की मध्य रात गांव में जंगली हाथियों ने तीन एकड़ में लगी धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को रातजगा करना पड़ा। 10 क्यूआरटी मेंबर व ग्रामीणों ने मिलकर दूधकुंडी गांव से हाथियों को खदेड़ने का काम किया। वनकर्मी हाथ में मशाल लेकर रातभर गांव में घूम-घूमकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटे रहे। दूधकुंडी गांव में 60 परिवार निवास करते हैं। गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं। कोई धान की खेती तो कोई सब्जी की खेती कर अपना गुजर-बसर करते हैं। लेकिन बीते कई सालों से इस गांव के किसान हाथियों के तांडव से परेशान हैं। हाथियों को पहले भी गांव से दूर खदेड़ा भी गया था, लेकिन दूसरे ही दिन हाथी गांव में आ धमकते हैं। बता...