औरंगाबाद, जनवरी 16 -- प्रखंड क्षेत्र के दूगूल पंचायत अंतर्गत दूगूल गांव में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दूगूल पंचायत के मुखिया नरेंद्र मिश्र के सौजन्य से किया गया। उद्घाटन मुखिया नरेंद्र मिश्र, सरपंच डॉ. विनय सिंह, बीमा अभिकर्ता संजय कुमार और रमेश मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजकों ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए कसमा थाना क्षेत्र के दूगूल पंचायत और आसपास के जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दशरथ यादव, सुमेर प्रसाद मेहता, पूर्व मुखिया विनोद रजक, दिलीप मेहता, जयराम यादव, राजेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, कपिल यादव, विक्रमादित्य सिंह, सिकंदर यादव, योगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.