दुहाटांड़ में बेच दी 42 डिसमिल सरकारी जमीन, ऑनलाइन भी चढ़ायी
धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद अंचल के दुहाटांड़ में भू-माफिया ने 42 डिसमिल सरकारी जमीन की अवैध रूप से बिक्री कर दी। इतना ही नहीं, इस जमीन का म्यूटेशन भी हो गया और ऑनलाइन पंजी-2 में भी चढ़ा दिया गया। राज्य सरकार के पत्र के बाद हुई जांच में धनबाद अंचल के राजस्व निरीक्षक संतोष मिश्रा की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। राजस्व निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार को सौंप दी है। यह रिपोर्ट अब सरकार को भेजी जाएगी। मामले में डीसी आदित्य रंजन ने धनबाद सीओ को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। झारखंड राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की संयुक्त सचिव मंजू रानी ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट माँगी थी। राज्य सरकार से स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.