गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद। दुहाई - पतला निवाड़ी मार्ग का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर दो से 10 किलोमीटर के बीच कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त पाई गई। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। अधिकारी ने सड़क पर ओवरलोड वाहन पर निगरानी रखने व उनका नियंत्रण किए जाने व सड़क के किनारे मिट्टी के अवैध अवस्थित भंडारण को जल्द हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...