दुहाई डिपो स्टेशन पर एसएसएफ की मॉक ड्रिल, अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया
मेरठ, जून 21 -- मेरठ। आतंकवादी हमले जैसी किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने के लिए शनिवार को यूपीएसएसएफ की 5वीं वाहिनी सहारनपुर के सेनानायक डॉ. एमपी सिंह के निर्देश पर दुहाई डिपो स्टेशन पर मॉक ड्रिल हुई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व वाहिनी के उप सेनानायक डॉ. कृष्णगोपाल सिंह एवं सहायक सेनानायक राजीव यादव ने किया। दोपहर में इस अभ्यास कार्रवाई के दौरान स्टेशन परिसर में उस समय अचानक हलचल उत्पन्न हो गई, जब बुलेटप्रूफ जैकेट एवं अत्याधुनिक हथियारों से लैस यूपीएसएसएफ के लगभग 50 जवान, निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक वाहनों से दुहाई डिपो स्टेशन पहुंचे। इसी दौरान बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), एंटी-सबोटाज चेक (एएस चेक) टीम तथा डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- दुहाई डिपो स्टेशन पर एसएसएफ की मॉक ड्रिल, अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.