दुहते समय बिदकी भैंस ने पशुपालक को दो सौ मीटर तक हाईवे में घसीटा
हमीरपुर, मई 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। नई-नवेली भैंस की दुहनी करना पशुपालक की जान पर बन आया। अचानक भैंस बिदक गई और खूंटा तोड़कर फर्राटा भरने लगी। भागते समय भैंस के गले की रस्सी पशुपालक के पैरों में कस गई, बस फिर क्या था, भैंस पशुपालक को पशुबाड़े से करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस दरम्यान भैंस हाईवे में करीब डेढ़ सौ मीटर तक फर्राटा भरते हुए भागीं, नजारा देखकर लोग भी कांप गए। वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। बाद में कुछ लोगों ने घेरकर भैंस पर काबू पाया। पशुपालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे के आसपास सदर कोतवाली के कुछेछा वार्ड में घटी। वार्ड निवासी 70 वर्षीय रामजस निषाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सैनी के आवास से लगी गली के पीछे रहते हैं। घर के पास ही उनका पशुबाड़ा है। जिससे लगी करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.