मैनपुरी, अप्रैल 24 -- दुस्साहस! युवक को लहूलुहान कर अपहरण का किया प्रयास कुसमरा। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दबंग चुनौती देती नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कस्बा कुसमरा में दिनदहाड़े दबंगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और दबंग मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी गई लेकिन समय रहते पुलिस नहीं पहुंच सकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवांश पुत्र राकेश शर्मा अपने मामा के यहां कुसमरा में अपनी दुकान पर खड़ा था। तभी अचानक अर्टिगा कार और बाइकों पर सवार होकर आए करीब दस युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने शिवांश को बुरी तरह पीटा और उसे खींचकर गाड़ी में डालकर अपहरण करने की कोशिश की। शोर सुनकर आस-पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.