दुस्साहस चौसा में एटीएम काटकर अपराधियों ने 10.50 लाख उड़ाए
बक्सर, जून 14 -- पेज-01 के लिए बक्सर/चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास बीती रात अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक एटीएम से लाखों रुपए की चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर आराम से बोलेरो में सवार होकर भाग निकले। सुबह में जब इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- गुरुवार को एटीएम में डाले गए थे 17 लाख रुपए घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर व्यस्त बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे के यादव मोड़ के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम की मशीन को गैस कटर से काटकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि एक बोलेरो में सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.