अमरोहा, जनवरी 7 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल की सील ओटी में महिला का ऑपरेशन करने व उपचार के दौरान महिला की मौत होने के मामले में स्वास्थ्य अफसर हरकत में हैं। मंगलवार को सीएचसी प्रभारी सील ओटी की जांच करने पहुंचे। एक अस्पताल का संचालक मौके से फरार हो गया। वहीं अस्पताल में भर्ती दो महिला मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक निजी अस्पताल की ओटी को पूर्व में एसडीएम स्तर से सील किया गया था। आरोप है कि बावजूद इसके ओटी में बीते दिनों एक महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की ओटी को दोबारा सील कर दिया। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ.राहुल कुमार के नेतृत्व में इस ओर अभियान चलाते हुए आठ अन्य अवैध अस्पतालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.