पटना, अप्रैल 1 -- दानापुर में बाइक सवार चार अपराधियों ने वैष्णवी ज्वेलर्स से पिस्तौल के नोक पर दुकानदार और कर्मियों को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये के जेवरात लूट लिया। घटना मंगलवार शाम करीब तीन बजे आरपीएस काली मंदिर रोड की है। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर दुकानदार सुमन कुमार का सिर फोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गये। दुकानदार सुमन कुमार ने दो राउंड फायरिंग की बात कही। हालांकि एएसपी शिवम धाकड़ ने फायरिंग से इनकार किया है। सर्राफा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हेलमेट पहने दो अपराधियों की तस्वीर कैद हुआ है। ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की खबर फैलते ही आसपास खलबली मच गई। पीड़ित के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक और स्कूटी पर सवार चार संदिग्ध दुकान के आसपास पहुंचे। सभी हेलमेट पहने हुए थे। इसके बाद दो अपराधी ज्वेलरी दुकान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.