मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- बुढ़ाना। कस्बे की शफीपुर पट्टी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीड़ित ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कस्बे में वीर इन्क्लेव के निकट रहना वाला दानिश पुत्र मोमीन सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाजार से दवाई लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह प्रिंस स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक आए ओर दानिश के पीछे भागने लगे। दानिश पास के एक क्लिनिक में घुस गया। बाइक सवार भी उसके पीछे क्लिनिक में घुस आए। जिन्हें देखकर दानिश क्लिनिक की छत से नीचे कूद गया। युवकों ने उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से उस पर दो फायर झोंक दिए। जिसमें वह बाल-बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.