बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में चोरों ने बीएसएफ जवान के बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी निवासी अवनीश कुमार बीएसएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। उनके मकान के एक हिस्से में उनकी रिश्तेदार वर्षा कुमारी अपने परिवार के साथ रहती हैं, जबकि दूसरे हिस्से में विवेक अस्पताल में कार्यरत डा. राजीव कुमार किराये पर रहते है। बुधवार को रिश्तेदार वर्षा कुमारी अपने परिवार के साथ गांव मुकरनपुर थाना हल्दौर गई हुई थीं। किरायेदार डा. राजीव कुमार किसी सेमिनार में शामिल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.