सहारनपुर, फरवरी 26 -- साइबर अपराधियों ने सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक की ही आईडी हैक कर ली। इसके लिए साइबर अपराधी ने रील का सहारा लिया। प्रकरण की जानकारी होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पासवर्ड रिकवर कर डीआईजी की आईडी को कार्यालय के कंप्यूटर में लॉगिन किया गया। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साइबर अपराध की दुनिया में साइबर अपराधी का एक और बड़ा कारनामा दर्ज हो गया। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक की आईडी को ही हैक कर लिया। डीआईजी की इंस्टाग्राम आईडी रेंज सहारनपुर नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनी है। इसे हैक करने को साइबर अपराधी ने रील भेजी और जैसे ही मोबाइल पर लिंक की गई तभी डीआईजी की आईडी हैक हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। डीआईज...