सहारनपुर, मार्च 20 -- गंगोह। कोतवाली क्षेत्र का गांव बिसनौट बुधवार रात सनसनीखेज वारदात से कांप उठा। एक घर के परिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सगे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर अपने भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव बिसनौट निवासी रामा के पांच बेटे हैं, जिनमें से मीनू और सुभाष गांव में रहते थे। बुधवार रात करीब 12 बजे मीनू अपने बेटे को डांट रहा था, तभी सुभाष और उसका बेटा दीपांशु बीचबचाव करने पहुंच गए। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया।आरोप है कि गुस्से में आकर सुभाष और दीपांशु ने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर मीनू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.