दुस्साहस: युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
सीतामढ़ी, जून 24 -- मनोज कर्ण चोरौत। थाना क्षेत्र के मुसिढ़ा गांव में एक युवक की हत्या कर उसका शव सड़क पर फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । मृतक की पहचान मुसिढ़ा गांव वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय अनवर के 22 वर्षीय पुत्र अफजल के रूप में की गई है। मंगलवार देर रात गांव की सड़क पर उसका शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- दुस्साहस: युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।बहन के आवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.