हल्द्वानी, मई 12 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में रात में चेकिंग के दौरान एक खनन कारोबारी ने महिला चौकी प्रभारी को वाहन से कुचलने का प्रयास किया। बमुश्किल चौकी प्रभारी ने जान बचाई। गाड़ी में लगी काली फिल्म उतारने के दौरान चौकी प्रभारी को आरोपी खनन कारोबारी ने ट्रांसफर कराने और देख लेने की धमकी दी। साथ ही ऊंची पहुंच और अपनी रसूख की हनक दिखाने लगा। दरोगा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात वह वाहनों की चेकिंग कर रहीं थी। इसी दौरान तिकोनिया के पास एक ढाबे के बाहर काली फिल्म लगाए सीसे वाली कार में कुछ लोग बैठे थे। यह भी पढ़ें- शर्मनाक! शादी में दलित भाइयों को पानी पीने पर अधमरा करने तक पीटा; जातिसूचक गालियां भी दी चौकी प्रभारी ने कार चालक से दरवाजा खुलव...