दुस्साहस: पेड़ काटते तस्करों की वनकर्मियों से मारपीट, बाइक छुड़ाकर हुए फरार
बिजनौर, जुलाई 11 -- बढ़ापुर। साहूवाला वन रेंज में लकड़ी माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गांव मदपुरी के निकट जंगल में बेशकीमती खैर के पांच पेड़ काटने पहुंचे माफिया ने मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए माफिया वनकर्मियों के कब्जे से अपनी दोनों बाइक भी छुड़ाकर फरार हो गए। वन विभाग ने कटे हुए पेड़ों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी रामवृक्ष राव के अनुसार वन विभाग की टीम कक्ष संख्या-2, गांव मदपुरी के पास जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान झाड़ियों में दो बाइक खड़ी दिखाई दीं। कुछ दूरी पर पहुंचने पर टीम को खैर के पांच बेशकीमती पेड़ कटे मिले। वनकर्मियों को देखकर मौके पर मौजूद लकड़ी माफिया भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.