समस्तीपुर, दिसम्बर 29 -- ताजपुर। ताजपुर बाजार के नीम चौक के समीप स्थित मस्तान भाई के सोनी फैंसी ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान में रविवार की रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। जेवर दुकान स्थानीय थाना चौक ठाकुरबाड़ी मार्ग निवासी जकी अहमद की बताई गई। दुकानदार को घटना की जानकारी सोमवार को दुकान खोलने पर हुई। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते पीछे से उतरकर दुकान के अंदर मेन गेट को तोड़कर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में विभिन्न जगहों पर शो केस एवं दराज में रखे लगभग 15 से 20 किलो के करीब चांदी के जेवरात समेट लिए। नाक में पहनने वाले सोने के कील एवं कुछ नए, पुराने सोने के जेवर भी समेट लिए। जाते जाते चोर सीसीटीवी के हार्ड डिस्क भी खोल कर ले गया। लगभग 60-70 लाख से अधिक की चोरी बताई जाती है। दुकानदार के बड़े भाई वसी अहमद ने बताया...