दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर अपराधियों ने होटल व्यवसायी अनवर कमाल उर्फ लड्डू (38) को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली उनके कमर और जांघ के बीच के हिस्से में लगी है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल अनवर कमाल, सैयद वसी अहमद के पुत्र हैं और शहर में वाटर पार्क व रेस्तरां का संचालन करते हैं। नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने डीएमसीएच पहुंचकर उनका हाल जाना। एक टेंपो की चाबी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।सदर एसडीपीओ प्रथम राजीव कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जख्मी व्यवसायी के बयान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.