समस्तीपुर, जून 15 -- मोहिउद्दीननगर। घटहाटोल के दामोदर शर्मा की गला रेत कर की गई निर्मम हत्या की चर्चा लोग भूले भी नहीं थे कि महमद्दीपुर गांव में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां बिना किसी विवाद में एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी को माथे पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान महमद्दीपुर निवासी स्व. दिलचंद राय के पुत्र जगन्नाथ राय (50) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।​ परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घटना चार दिन पूर्व की है। पैर से दिव्यांग जगन्नाथ राय हमेशा की तरह अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। यह भी पढ़ें- दुस्साहस: दरवाजे पर बैठे अधेड़ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या इसी बीच उनके पड़ोसी रामशरण राय का पुत्र महेश राय उर्फ ढोरी राय वहां आ धमका। और बिना किसी विवाद के महेश ने अचानक जगन्ना...