बिजनौर, अप्रैल 14 -- नांगल सोती। नांगलसोती के गांव दिनौड़ा में रविवार रात अज्ञात लोगों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर, स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगा दी, जबकि दो कारों में आग लगाने का प्रयास किया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से घटना की जांच में जुट गई है। पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नांगलसोती के गांव दिनौड़ा निवासी अब्दुल हक का आरोप है कि रविवार रात अज्ञात लोगों ने किसी समय उसके घेर में खड़े छोटे ट्रैक्टर को जलाकर राख कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजनौर : ट्रैक्टर और स्ट्रॉबेरी फार्म को जलाया, दो गड़ियों में आग लगाने की कोशिश वहीं, अनीस अंसारी का आरोप है कि गांव से लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित उसके स्ट्राबेरी फार्म में भी किन्हीं अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.