दुस्साहस: आपसी विवाद में 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या
अररिया, जून 29 -- भरगामा,(ए.सं.), अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर गांव स्थित बनमनखी-वितरणी नहर पुल के पास रविवार की देर रात करीब 10 बजे आपसी प्रतिद्वंदता में एक 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की ड्राइविंग सीट पर ही गोली मार दी गयी। इलाज के दौरान सोमवार की अहले सुबह पूर्णिया में उनकी मौत हो गयी। मृतक संजय कुमार खुटहा बैजनाथपुर वार्ड छह निवासी शिवानंद मेहता का बेटा था। वह भाड़े पर अपना ट्रैक्टर चलाता था। खेत जुताई व मिट्टी ढुलाई का काम करता था। एक अन्य ट्रैक्टर से उनका अरसे से विवाद चल रहा था। उसने संजय को देख लेने की धमकी भी दी थी। यह भी पढ़ें- अररिया : आपसी विवाद में 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, मौत इधर घटना की सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह भरगामा थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार सदल बल मौके पर पहुंच मामले कि जांच की। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.