पटना, मार्च 8 -- पटना सिटी में अपराधियों ने 25 वर्षीय एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना आलमगंज के बिस्कोमान, गायघाट बैरियर के पास घटी। मृतक की पहचान प्यारे लाल का बाग इलाके में किराए के मकान में रहने वाले जीतू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों व अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि आपसी रंजिश में जीतू कुमार की हत्या की गयी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट की साजिश समेत कई मामले दर्ज थे। वह जेल भी जा चुका था। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गायघाट बैरियर के नीचे एक युवक खून से लतपथ पाया गया। जिसे उठाकर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान थे। शनिवार की सुबह उसकी पहचान जीतू के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.